गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक को गोली मारकर आरोपी हुए गायब

पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मामूली विवाद पर आज एक युवक को गोली मार दी गयी। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अजयगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित एक ढाबा में मामूली विवाद पर गोली चलने से एक युवक घायल हो गया है। घायल को तत्काल अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत हालत गंभीर होने के‌ चलते उसे जिला अस्पताल पन्ना भेजा गया।

घटना के संबंध में घायल लोकेश द्विवेदी ने बताया कि वह सुबह अजयगढ़ के लिए घर से निकला था और रास्ते में एक ढाबा पर नाश्ता करने लगा। तभी अचानक देवरा भापतपुर निवासी हेतराम यादव नाम के व्यक्ति ने उस पर बंदूक तान दी, जब उसने बचने का प्रयास किया तो हेतराम ने गोली चला दी। गोली युवक के पैर में लगी है, जिससे हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और नायब तहसीलदार ने घायल के बयान लेकर मामले की विवेचना और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *