गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ईश्वर ने दी हुई उम्र देश के लिए खपा देनी है

जूनागढ़ : नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को यहां कहा कि वह 2024 में एक बहुत ही बड़े संकल्प के साथ उनका आने वाला समय, ईश्वर ने उनको दी हुई उम्र देश के लिए खपा देना चाहते हैं।
श्री मोदी ने गुजरात के जूनागढ़ में आज एक चुनावी रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए गिरनार की धरती पर जय जय गिरनारी बोल कर सभी संतो और वरिष्ठों को प्रणाम किया। उन्होंने कहा पिछले दो दिन से गुजरात की जनता जनार्दन के दर्शन करने का उन्हें सौभाग्य मिला है। घर के लड़के के लिए आशीर्वाद तो घर के लोगों के मिलते ही हैं। पर जो उत्साह और उमंग वह देख रहे हैं यह प्रेम, आशीर्वाद उनके लिए बहुत बड़ी पूंजी है। उन्हें गर्व है कि संत और वरिष्ठों के सानिध्य में उन्होंने जो शिक्षा, दीक्षा ली वो आज दुनिया की कसौटी पर खरी उतर रही है। इस शिक्षा, दीक्षा, संस्कार को वह सलाम करते हैं। उन संस्कार के कारण आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मेहनत शायद उनके नसीब में लिखी है, मेहनत शायद उनके संस्कार विरासत में मिली है, मेहनत शायद उनकी जवाबदारी की प्रेरणा है। इसके कारण पिछले दस वर्ष में उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर देखा नहीं है। अब उनके ह्रदय में एक ही भाव है बस ‘मेरा भारत मेरा परिवार’। इसी भाव के साथ अनेक बड़े संकल्प लेकर वह काम करते हैं। 2024 में एक बहुत ही बड़े संकल्प के साथ देश के चरणों में वह उनका आने वाला समय, ईश्वर ने दी हुई उम्र, पल पल देश के लिए खपा देना चाहते हैं।
उन्होंने कहा ट्वेंटी फोर बाय सेवन और ट्वेंटी फोर्टी सेवन सपना है विकसित भारत का। 2047 में देश आजादी के सौ वर्ष मनाए तब विश्व पूरा एक आवाज में कहे कि भारत दुनिया का विकसित राष्ट्र बन गया है। भारत विकसित तभी बनेगा जब पांच वर्ष पहले हमारा गुजरात विकसित बने। इस संकल्प को पूरा करने के लिए यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। देश के लिए तो महत्वपूर्ण है ही है। भारत में स्थिर और मजबूत सरकार दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण है और उनके लिए व्यक्तिगत रूप से ये चुनाव एंबिशन के लिए नहीं है। वो एंबिशन तो 2014 में देश की जनता ने पूरा कर दिया। 2024 का ये चुनाव मोदी के एंबिशन के लिए नहीं, मोदी के ‘मिशन’ के लिए है और उनका मिशन है देश के उज्ज्वल भविष्य का, उनका मिशन है देश को आगे ले जाने का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *