गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केंद्रीय बजट अमृत काल का सर्वस्पर्शी व समावेशी

देहरादून : संसद में बुधवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे सर्व स्पर्शी और समावेशी करार दिया है। वहीं राज्य के वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने इसे संतुलित और बहुमुखी बताया है।
धामी ने ट्वीट किया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट 2023-24 विकसित भारत के विराट संकल्प को एक नई मजबूती प्रदान करता अमृत काल का सर्वस्पर्शी एवं समावेशी बजट है। उन्होंने लिखा,“प्राकृतिक कृषि एवं इससे संबंधित स्टार्टअप्स समेत पर्यटन व सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देता यह बजट निश्चित तौर पर उत्तराखंड को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्यों में सम्मिलित करने हेतु एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

धामी ने कहा कि अमृत काल में 130 करोड़ देशवासियों की अपेक्षाओं को मूर्त रुप प्रदान करने वाले इस जनकल्याणकारी बजट हेतु प्रधानमंत्री जी एवं वित्त मंत्री जी का सहृदय आभार। राज्य के वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे संतुलित और बहुमुखी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *