बागपत : देश की राजधानी नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में सोमवार से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश के बागपत के बड़ागांव की दस्तकार मुन्नी तथा रफीकन की दस्तकारी चमक बिखेरने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय आजीविका अभियान के तहत दोनों महिलाओं को मेले में स्थान आवंटित किया गया है।
अभियान के उपायुक्त ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि दोनों महिला दस्तकारों को हमारी तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मुन्नी बेडशीट, चादर पायदान, कुशन कवर, कुर्ता पायजामा तथा झोला जैसे हथकरघा उत्पाद का प्रदर्शन एवं बिक्री करेंगी जबकि रफीकन खड्डी और तैयार माल का प्रदर्शन करेगी।
