गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रैक्टर ट्रॉली सहित गंग कैनाल में गिरे युवक का शव बरामद

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सीमावर्ती हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली सहित गंग कैनाल में गिरे युवक का शव आज दोपहर बरामद गया। थाना प्रभारी सीआई संजीव चौहान ने बताया कि युवक वीरेंद्रसिंह मजहबी सिख (19) का शव चूनावण थाना क्षेत्र में गंग कैनाल के नेतेवाला हैड पर आज दोपहर दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वीरेंद्र सिंह के परिवारजन और पुलिस मौके पर पहुंची।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मुर्दाघर में लाया गया। मृतक के चाचा द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार जनों के सुपुर्द कर दी गई। वीरेंद्र परसों रविवार दोपहर को ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र में गंग कैनाल के शिवपुर हैड से खखां हैड की तरफ जा रहा था। संतुलन बिगड़ने से वीरेंद्र ट्रैक्टर ट्रॉली सहित नहर में जा गिरा।
उधर, वीरेंद्र के घर में कोहराम मच गया। गांव मिर्जेवाला के नजदीक चक 13-एफ गुरु की ढाणी निवासी वीरेंद्र के परिवार शजन इस हादसे के बाद सदमे में आ गए। लगातार प्रयास करने पर भी वीरेंद्र का शव नहीं मिल रहा था। आज दोपहर उसका शव स्वतः ही पानी की सतह पर आ गया और नेतेवाला हैड के पास दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *