लखनऊ : टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेज गति से प्रगति करने वाली अर्थव्यवस्था बन चुका है।
यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुये श्री चंद्रशेखरन ने भरोसा जताया कि भारत में सिर्फ आने वाल साल में बल्कि अगले एक दशक तक अर्थव्यवस्था में तेजी देखने काे मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास देश को 360 डिग्री के विकास पर ले जाने की अद्धुत क्षमता है। देश के लोग प्रधानमंत्री पर भरोसा करते हैं। अगले पांच सालों में हमारा लक्ष्य पांच ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनने का है जबकि दस सालों में दस ट्रिलियन और आजादी की 100वीं सालगिरह पर हम 25 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य पूरा कर सकते हैं।
उन्होने कहा “ उत्तर प्रदेश में टाटा समूह की मौजूदगी का लंबा इतिहास रहा है। आज यूपी में टाटा संंस में 50,000 से ज्यादा लोग काम करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में था विकसित हुए निवेश फ्रेंडली माहौल के बाद हम यूपी में अपनी सभी कंपनियों में भारी विस्तार कर रहे हैं। टीसीएस के माध्यम से नोएडा में हम भारी निवेश कर रहे हैं। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हम नए जेवर हवाई अड्डे में ज्यूरिख के अपने भागीदारों के साथ एक एकीकृत मल्टी मोडल एयर कार्गो का निर्माण करने जा रहे हैं।”
इस अवसर पर निर्माणाधीन जेवर (नोएडा) इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ऑपरेशनल पार्टनर कम्पनी ज्यूरिख एयरपोर्ट (एशिया) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डैनियल बर्चर व मोबाइल कम्पोनेंट निर्माता डिक्सन मोबाइल के चेयरमैन सुनील वाचानी ने भी अनुभव साझा कर भावी निवेश योजनाओं की जानकारी दी।
अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर बरकरार रहेगा
