गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस मोटर साइकिल को बचाने के प्रयास में पलटी, तीन की मौत बारह घायल

पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज शाम पत्थलगांव से अम्बिकापुर जा रही एक यात्री बस गोढ़ी गांव के समीप मोटर साइकिल सवारों को बचाते हुए अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और बारह अन्य घायल हो गए।
पुलिस नगर निरीक्षक मल्लिका तिवारी ने बताया कि पहले दुर्घटना स्थल पर बाइक चालक सहित दो लोगो की मौत हो गई थी। वहीं, सीतापुर का रहने वाला एक बस यात्री बलराम लकड़ा की पत्थलगांव अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त बस में सवार 12 यात्रियों को गंभीर चोट बताई जा रही है। बाइक सवार दोनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पायी है।
पत्थलगांव से अम्बिकापुर की मुख्य सड़क की जर्जर हालत के चलते यह बस ग्रामीण सड़क से जा रही थी। इसी दौरान गोढ़ी गांव के समीप हादसा हो गया। बस मे सवार सभी घायलों को पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के समय बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *