अजमेर : राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर के भटबाय गणेश मंदिर क्षेत्र में आज बेकाबू कार ने प्रातःकालीन भ्रमण के लिए निकले दंपत्ति को टक्कर मार जिससे महिला की मौत हो गई तथा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुष्कर के नजदीक कड़ेल निवासी 30 वर्षीय मृतक महिला के शव को पुष्कर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने गंभीर रूप से महिला के पति को अस्पताल में भर्ती कराया है।
