गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केंद्र सरकार ने किया सेब पर आयात शुल्क 50 फीसदी

शिमला : जयराम ठाकुर कहा कि केंद्र सरकार ने सेब पर आयात शुल्क 50 फीसदी लगा दिया है। ठाकुर ने कहा भारत में भूटान को छोड़ विदेश से न्यून्तम 50 रुपए प्रति किलो से कम दाम पर अब सेब नहीं आएगा। केंद्र सरकार के इन आदेशों का सेब राज्य हिमाचल के बागबानों को बड़ा लाभ होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हम केंद्र सरकार और भाजपा के समस्त नेतृत्व का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। उद्धाहरण के लिए 100 रुपए प्रतिकिलो का सेब अब भारत में आयत शुल्क लगने के बाद 150 रूपए का मिलेगा। इससे पहले जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा की केंद्र सरकार ने सेब उत्पादकों के लिए एक बड़ा एवं ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
ठाकुर ने कहा कि इस सेबो के परिवहन का खर्च अलग से जुड़ेगा। अगर पिछले 5 साल में सेब उत्पादन को देखा जाए तो वर्ष 2019-20 कुल पेटियां 3.58 करोड़ (एक पेटी में औसतन 20 किलो सेब आता है), 2020-21में 2.40 करोड़ पेटियां, 2021-22 में 3.22 पेटियां, 2022-23 में 3.52 पेटियां का उत्पादन हुआ है। पर अब केंद्र सरकार ने भूटान को छोड़कर विदेश से 50 रूपए प्रति किलो से कम दाम पर सेब के आयात पर रोक लगा दी है। अब विदेशों से जो सेब आएगा उसकी न्यूनतम कीमत 50 रु प्रति किलो के साथ 50ः आयात शुल्क जोड़े जाने पर 75 रुपये प्रति किलो होगी। परिवहन का खर्च अलग से होगा।
उन्होंने कहा की इससे प्रदेश की 4500 करोड रुपए की सेब आर्थिकी को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। ईरान और तुर्कीये का सेब अफगानिस्तान के रास्ते बिना आयात शुल्क अदा कर और अंडर इनवॉइस कर हिमाचल के सेब उत्पादकों की कमर तोड़ रहा था उसपर भी रोक लगेगी। केंद्र सरकार के इस निर्णय से उस पर रोक लगेगी। भाजपा ने अनेकों बार इस विषय को केंद्र सरकार से उठाया था और आज केंद्र ने इस सुझाव को अपनाया इसके लिए एक बार फिर हम समस्त केंद्र नेतृत्व का धन्यवाद करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *