गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस सरकार इंतजार की सरकार बन गई है

हमीरपुर/ऊना : प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार ‘इंतजार की सरकार’ बन गई है।
धूमल ने आज ऊना में कहा कि लोग कांग्रेस पार्टी की घोषणाओं के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा,“ कांग्रेस जो भी घोषणा करती है, जनता उसके पूरा होने का इंतजार करती रहती है, चाहे वह पुरानी पेंशन योजना हो या महिलाओं को 1500 प्रति माह देने का वादा हो, जनता सभी वादों का इंतजार कर रही है।”
उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा चारों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा,“वर्ष 1984 में जब हमारे पास सात विधायक थे तब भी भाजपा के पास तीन लोकसभा सीटें थीं, उसके बाद 1993 में जब भाजपा के पास फिर से सात विधायक थे तब भी हिमाचल में भाजपा ने तीन लोकसभा सीटें जीती। इस बार भाजपा के पास 25 विधायक हैं, इसलिए हम हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर जनता के सहयोग से कांग्रेस पार्टी के रथ को उखाड़कर निश्चित रूप से एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं।”
धूमल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बंटी हुई है और उसके विभिन्न नेताओं के बार-बार बयान भाजपा के इस आरोप को साबित करते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, भाजपा एक एकजुट घर है और इसके सभी कार्यकर्ता और नेता दुनिया में शक्ति के प्रतीक बन चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *