दौसा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर देश के सैनिकों के शौर्य को कम आंकने का आरोप लगाते हुए कहा है उसकी सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क बनाने से डरती थी कि कहीं दुश्मन इसके जरिए देश की सीमा में नहीं आ जाये।
मोदी दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के प्रथम चरण का उद्घाटन के बाद आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार सीमावर्ती गांवों एवं शहरों का विकास नहीं चाहती थी, वह डरती थी कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रास्ते और सड़के बना दी तो दुश्मन उस पर चलकर आ गया तो क्या होगा। कांग्रेस हमेशा हमारे सैनिकों के शौर्य एवं बहादूरता को कम करके आंकती रही है।
उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों को दुश्मन को सीमा पर रोक देना और उन्हे मुंहतोड़ जबाब देना बखूबी आता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सीमावर्ती जिलों एवं गांवों में भी विकास के काम तेजी से कर रही है । उन्होंने कहा देश के बोर्डर क्षेत्र में रोड़ एवं रेल का सशक्त नेटवर्क तैयार किया जा रहा है और सीमावर्ती क्षेत्र में 1400 किलोमीटर का काम किया जा रहा है और एक हजार किलोमीटर सड़के राजस्थान में और बनाने का प्रस्ताव हैं । उन्होंने राजस्थान का जिक्र करते हुए
कहा कि भाजपा राजस्थान को नई संभावनाओं का प्रदेश बना रही है।
कांग्रेस सरकार सीमावर्ती क्षेत्र में सड़क बनाने से डरती थी
