गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हत्या के मामले में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

करौली : राजस्थान में करौली जिला के लांगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर अपहरण एवं हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित 25 हजार रपए के इनामी बदमाश को मंगलवार को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सोनी मीना 19 वर्ष करीब आठ महीनों से फरार चल रहा था।

मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित इनामी आरोपी सोनू फरारी के बाद हरियाणा के गुड़गांव में काम करता है। आज सरमथुरा रोड से अपने गांव आ रहा है। सूचना पर एसएचओ वासुदेव प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपी को उसके गांव के जंगल में नाकाबंदी कर दस्तयाब कर लिया। जिसे पूछताछ के बाद मामले में गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *