अध्यक्ष पद प्रत्याशी होंगी सीमा गुप्ता
लखनऊ : वर्षों से प्रतीक्षित उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ का चुनाव कराए जाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ के चुनाव के लिए नामांकन की तिथि 27 एवं 28 जून 2023 मतदान की तिथि 12 जुलाई एवं मतगणना की तिथि 13 एवं 14 जुलाई घोषित हुई है। उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ के चुनाव में सुयोग्य कर्मठ प्रत्याशी सीमा गुप्ता भी अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश करने की उद्घोषणा की है। मतदाताओं के सभी संवर्ग में इन्हें लोकप्रिय है बताया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ के चुनाव कराए जाने के संबंध में सीमा वर्षों से संघर्षरत रही हैं जिसकी परिणति मानी जा रही है चुनाव तिथि तय कर उद्घोषित करने के आदेश। सीमा गुप्ता का यह कहना है कि यह चुनाव सचिवालय सहित पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत ऐतिहासिक होने वाला है और चुनावी निर्णय से सचिवालय के हर कार्मिक के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है।
सीमा गुप्ता द्वारा घोषित एजेंडे के मुताबिक समीक्षा अधिकारी का 5400 ग्रेड पे कराना, पुरानी पेंशन बहाली कराना, सबको आवास दिलाना, विभिन्न पदों पर पदोन्नति के लिए शिथिलीकरण, विशेष सचिव का अतिरिक्त पद सृजित कराना, कैडर पुनर्गठन करवाना, मल्टी स्टोरी पार्किंग की व्यवस्था, सत्र के दौरान सचिवालय कर्मियों को अतिरिक्त मानदेय की व्यवस्था, सचिवालय के प्रत्येक भवनों में शिशु सदन की व्यवस्था, सचिवालय के प्रत्येक भवन में अत्याधुनिक कैंटीन की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, पितृत्व अवकाश के साथ वह तमाम महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जो सचिवालय कर्मियों के लिए अत्यंत ही आवश्यक है।
निर्वाचन कराने के बाबत यह उल्लेख भी समीचीन है कि पहली कोई महिला प्रत्याशी अध्यक्ष के रूप में खड़ी हो रही है। निश्चित रूप से शक्ति सशक्त सचिवालय की स्थापना में सुरभिक्षम होगी नए ऐतिहासिक आयामइतिहास की सर्जना हो सकेगी।
