गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

22 जनवरी का दिन दुनिया के लिए भी ऐतिहासिक

पन्ना : विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देश ही नहीं, दुनिया के लिए भी ऐतिहासिक दिन होगा। खजुराहो सांसद शर्मा ने पन्ना जिला मुख्यालय पर श्रीबलदेव मंदिर में स्वच्छता अभियान में शामिल होने के बाद मीडिया से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आज से राज्य में मंदिरों की सफाई का अभियान शुरू किया है। हालांकि पन्ना में यह अभियान करीब एक सप्ताह पहले से चल रहा है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश में 21 जनवरी तक मंदिरों की साफ-सफाई करेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सभी मंदिरों में भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ, हवन और भंडारे होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह दिन भारत ही नहीं, दुनिया के लिए ऐतिहासिक होगा। इस ऐतिहासिक क्षण के लिए पूरा देश उत्साहित है। शर्मा ने कहा कि श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराना, भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से बगावत करना कांग्रेस का मूल चरित्र है। साथ ही उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि कांग्रेस पार्टी अब बची कहां है। कांग्रेस नेता केवल तुष्टिकरण को लेकर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *