गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जिले को मोतियाबिंद एवं टीवी से मुक्त कराया जाएगा

मुरैना : नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मुरैना और श्योपुर जिले को मोतियाबिंद और टीवी के बीमारी से मुक्त कराया जायेगा। तोमर यह बात यहाँ आयोजित एक शिविर में कही। मुरैना एवं श्योपुर जिले को मोतियाबिंद एवं टीवी से मुक्त कराया जायेगा। मुरैना जिले में तीन हजार एवं श्योपुर जिले में 1 हजार टीवी के मरीज चिन्हित कर लिये गये हैं उन्हें निःशुल्क दवाईयां एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुरैना जिले के समस्त विकासखंडों के अंतर्गत लगभग 14-15 शिविर लग रहे हैं। इस अवसर पर कृषि किसान कल्याण मंत्री एदल सिंह कंषाना, इफको के डायरेक्टर अरूण तोमर, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, अंबाह जनपद अध्यक्ष सुश्री मधुरिमा तोमर, पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर, इफको की स्टोर मैनेजर पीसी पाटीदार, एसबीसी, डीके सोलंकी, आरके राठौर, कलेक्टर अंकित अस्थाना, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, जिला सीईओ डॉ इच्छित गढ़पाले, जनपद सीइओ श्रीमती सुमन चक चौहान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *