गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चोली ब्रिज टूटने से गाड़ी सवार चालक की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के चंबा में शुक्रवार को एक पुल टूट जाने से दो टिप्पर नाले में जा गिरे। इस हादसे में एक टिप्पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है।
हादसा खड़ामुख-होली रोड पर शुक्रवार शाम सात बजे कंवारसी नाले पर बने चोली ब्रिज पर हुआ। दो टिप्पर एक साथ आ जाने की वजह से पुल भार सहन नहीं कर पाया और टूट गया। कंवारसी नाला आगे जाकर रावी नदी में मिलता है।
खड़ामुख-होली रोड पर बना यह ब्रिज सिर्फ नौ टन वजन तक के लिए पास था। आसपास के लोग इस पुल को लंबे समय से बड़े वाहनों के लिए बंद करने की अपील कर रहे थे। इसके बावजूद हाइडल प्रोजेक्ट की मैनेजमेंट यहां नियमों को दरकिनार कर भारी-भरकम वाहन छोटे पुल से गुजारती रही। इसी वजह से शुक्रवार शाम को यह हादसा हो गया।
परियोजना प्रबंधन द्वारा यहां पर भारी भरकम वाहन अक्षर गुजारे जा रहे थे। जिसके कारण यह पुल टूट गया पुल के टूटने के कारण होली की लगभग 10 पंचायतों का संपर्क शेष विश्व से पूरी तरह कट गया है।
एडीएम भरमौर नरेंद्र चौहान ने इस घटना की पुष्टि की है। होली के चौली ब्रिज से मालवाहक वाहनों की आवाजाही को लेकर पहले भी खबरें प्रकाशित की जा चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार चौली ब्रिज नौ टन वजन वाहन गुजरने के लिए पास है। पुल से निर्धारित से अधिक वजजी वाहन गुजारे जा रहे थे।
उन्होंने कहा है कि वह इससे पहले भी कई बार कंपनी प्रबंधन को बड़े वाहनों को ना गुजारने को लेकर गुजारिश कर चुके थे, लेकिन कंपनी अपने हित साधने के लिए यहां पर भारी-भरकम बहनों को इस पुल के ऊपर अक्सर ले जा रहे थे, जिसके कारण ही पुल कमजोर पड़ गया और टूट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *