गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पूरे देश को प्रगनानंद पर गर्व है : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली : अनुराग सिंह ठाकुर ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले शतरंज ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रगनानंद से मुलाकात की। इस दौरान 18 साल के ग्रैंडमास्टर के माता-पिता भी मौजूद थे। ठाकुर ने प्रग्गनानंद और उनके माता-पिता को हिमाचली रीति-रिवाज के अनुसार सम्मानित किया। उन्होने प्रग्गनानंद को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ प्रग्गनानंद में बहुत कम उम्र में अद्भुत प्रतिभा है जिसके कारण उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हम उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।” उन्होने कहा “ हाल के दिनों में खेल के क्षेत्र में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। आज भारतीय खिलाड़ी सभी प्रतियोगिताओं में हर जगह अपना परचम लहरा रहे हैं। आने वाले दिनों में भारत खेल महाशक्ति बनकर उभरेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *