खाद की किल्लत से परेशान था, समिति सचिव ने पुलिस को दी तहरीर
पीलीभीत : पीलीभीत में प्रशासन के तमाम कोशिशों के बाद भी खाद की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले भर में किसान खाद की एक-एक बोरी के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर नजर आ रहे हैं। ऐसे में पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में समिति पर खाद लेने पहुंचे किसान का गुस्सा फूट पड़ा और किसान ने समिति पर बैठे सचिव को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा घटना के बाद किसान पर कार्रवाई के लिए सचिव ने पुलिस को तहरीर दी है।
जिले भर में एक तरफ जहां धान की फसल कटने के बाद खेत अन्य फसलों के लिए तैयार है तो वहीं दूसरी तरफ खाद ना मिलने के कारण फसलें लेट हो रही हैं। अधिकांश समितियों से खाद गायब है, जिले में डीएपी और एनपीके खाद की भारी किल्लत है।किसान हर रोज सुबह उठकर आसपास की दुकानों पर खाद लेने के लिए चक्कर काटते हैं,लेकिन समितियों से उन्हें खाद ना होने का हवाला देकर लौटा दिया जाता है पीलीभीत में एक दो समिति पर डीएपी खाद की उपलब्धता है किसानों का कहना है कि एक आधार कार्ड पर मात्र 3 बोरी खाद दी जा रही है।
किसान ने सचिव को पीटा
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिलावरपुर गांव में स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव माधोराम का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला है किसान गुरुवार को खाद देने के लिए समिति पर आया था जब सचिव ने घटना होने का हवाला दिया तो पहचान ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तो वहीं दूसरी तरफ सचिव की मनमानी से परेशान होकर तमाम किसानों ने एकजुट होकर समिति के बाहर प्रदर्शन किया किसानों का आरोप है कि अपने चहेतों को खाद वितरण किया जा रहा है तो वहीं छोटे किसानों को सचिव मनमानी के चलते खाद नहीं दे रहे हैं।
किसान ने सचिव को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
