गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

7 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म ‘गुमराह’

मुंबई : आदित्य रॉय कपूर की फिल्म गुमराह 07 अप्रैल को रिलीज होगी। आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की जोड़ी गुमराह में नजर आयेगी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें आदित्य रॉय कपूर डबल रोल में नजर आएंगे। आदित्य रॉय कपूर ने कुछ समय पहले इस फिल्म पर बात करते हुए बताया था कि, ‘मैं इस तरह की दिलचस्प कहानी का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित और उत्साहित हूं। एक अभिनेता होने के नाते डबल रोल करना दोगुनी खुशी के साथ चुनौती भी है और मैं निश्चित रूप से इसके लिए तैयार हूं! मैं इस एक्साइटिंग थ्रिलर को जल्द ही पर्दे पर लाने के लिए भूषणजी, मुराद भाई और वर्धन के साथ कोलाइब्रेट करने के लिए एक्साइटेड हूं।’
बताया जा रहा है कि गुमराह तमिल फिल्म थडम का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अरुण विजय और विद्या प्रदीप मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म गुमराह को भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुराद कैदानी की सीने-1 ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म गुमराह 07 अप्रैल को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *