सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के मण्डी क्षेत्र में साेमवार को पुलिस के खौफ से घबराया एक शातिर गैंगस्टर घुटनो के बल थाने पहुंचा और अपराध से तौबा करते हुये आत्मसमर्पण किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना मण्डी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के सामने एक शातिर वांछित गैंगस्टर शहजाद उर्फ़ भूरा गले में तख्ती डालकर घुटनों के बल बैठ कर पहुंचा,तो थाने में बैठे लोग उसे देखकर दंग रह गए। शहजाद पुलिस के सामने गिड़गिड़ते हुए बोला, “ साहब मुझे छोड़ दो अब मैं कभी अपराध नहीं करूंगा। मैं मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करूंगा।”
शहजाद उर्फ़ भूरा पुत्र मजीद की तलाश में थाना मण्डी पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस की कार्रवाई से घबरा कर भूरा अपने गले में तख्ती डालकर थाना मण्डी पहुंचा, जहां पर इस हिस्ट्रीशीटर शीटर ने थाना मण्डी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के सामने घुटनों के बल बैठकर अपराधो से तोबा की। शातिर अपराधी पर एक दर्जन से अधिक संगीन मामले विभिन्न थानों में पंजीकृत है।
घुटनो के बल थाने पहुंच कर गैंगस्टर ने किया आत्मसमर्पण
