गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बहनों की इज्जत और मान-सम्मान बढ़ाना मेरे जीवन का लक्ष्य

जबलपुर : शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाडली बहना योजना बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है। बहनों का मान-सम्मान और इज्जत बढ़ाना उनकी जिंदगी का लक्ष्य है। चौहान का आज यहां नौदरा ब्रिज पर महिला मोर्चा की सदस्यों ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू करने पर पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की पहल के लिये आभार जताया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उन्होंने कई बार गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की बहनों को हजार-पाँच सौ रूपये के पीछे परेशान होते देखा है। लाड़ली बहना योजना ऐसी बहनों के हाथ में पैसा देगी और इससे उनका आत्म-विश्वास और परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रूपये की राशि से वे अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। चौहान ने कहा कि बहनों के चेहरे पर मुस्कराहट आयेगी तो उनकी जिंदगी सफल हो जायेगी। उन्होंने कहा कि जबलपुर में भी जल्द ही लाड़ली बहना सम्मेलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बहनों ने उन पर जो विश्वास जताया है उसे वे कभी टूटने नहीं देंगे। राज्य सरकार बहनों की जिंदगी को बेहतर बनायेगी।

मुख्यमंत्री ने महिला मोर्चा की सदस्यों से लाडली बहना योजना में बहनों के आवेदन भरवाने आगे बढ़ कर कार्य करने का आहवान भी किया। उन्होंने कहा कि आवेदन को ऑन लाइन भरने का पैसा भी सरकार दे रही है। बहनों को आवेदन भरने में कोई परेशानी नहीं होगी। श्री चौहान से सर्किट हाउस में कुशवाह समाज के प्रबुद्धजन ने सौजन्य भेंट की। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को साफा बांध कर और माला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *