नई दिल्ली : मनीष तिवारी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पंजाब के लिए कोयले की ढलाई के माध्यम से भी देश के कई महत्वपूर्ण बंदरगाहों का संचालन कर रहे अडानी समूह को फायदा पहुंचा रही है।
तिवारी ने शून्यकाल में यह मामला उठाया और कहा कि पंजाब के लिए कोयले की आपूर्ति समुद्री मार्ग से की जा रही है और समुद्री मार्ग से कोयला पंजाब पहुंछाया जा रहा है। उनका कहना था कि रेल मंत्रालय ने रेल के माध्यम से कोयले की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है और यह सब कदम सरकार के इशारे पर उठाये गए है।
उन्होंने कहा कि समुद्री मार्ग से 1500 किलोमीटर की दूरी तय कोयला पंजाब पहुंचाया जा रहा है और इसका सीधा फायदा अडानी समूह को मिल है। अदानी समूह देश के प्रमुख बंदरगाहों का स्वामित्व वाला समूह है और गुजरात के बंदरगाह भी इसी समूह के संरक्षण में संचालित हो रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने इस समूह को फायदा पहुंचाने के लिए रेल की बजाय समुद्री मार्ग से कोयला की आपूर्ति करने की योजना बनाई है जो गलत है। उन्होंने इस फैसले को वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग की है।
अडानी को कोयले की ढुलाई से भी लाभ पहुंचा रही है सरकार
