गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्जी कारोबार से सरकार को लगाया लाखों का चूना, फर्म संचालक गिरफ्तार

सिरसा : हरियाणा में सिरसा जिले के कस्बा डबवाली में बीड़ी सिगरेट के फर्जी कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। फर्म संचालक ने राज्य सरकार को इस अवैध गोरखधंधें से लाखों रुपयों के राजस्व चोरी की चपत लगाई है। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र गजानंद निवासी आर्य नगर अबोहर पंजाब के रूप में हुई है,जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप सिंह बेनीवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रवीण कुमार ने वर्ष 2010 में मंडी डबवाली की अनाज मंडी में जगदंबे ट्रेडिंग कंपनी के नाम से एक फर्म रजिस्ट्रेशन करवाई थी। आरोपी ने पड़ोसी प्रांत राजस्थान में बीड़ी सिगरेट बारे झूठे सी फार्म व फर्जी व्यापार कागजों में दिखाया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रवीण की फर्म ने हकीकत में बीड़ी सिगरेट नहीं खरीदी केवल कागजों में ही काम दर्शाकर फर्जी व जालसाजी से सरकारी राजस्व को करीब चार लाख 96 हजार चार सौ तैंतीस रुपये का नुकसान पहुंचाया। गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रवीण को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर ठगी व धोखाधड़ी से प्राप्त की गई राशि बरामद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *