गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नये भारत का इतिहास गौरवान्वित करने वाला है

नई दिल्ली : मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि नये भारत का इतिहास गौरवान्वित करने वाला है और ‘ब्रेविंग ए वायरल स्टॉर्म’ जैसी पुस्तकें इसकी प्रत्यक्ष साक्षी हैं। मांडविया ने आशीष चंदोरकर और सूरज सुधीर की लिखी पुस्तक ब्रेविंग ए वायरल स्टॉर्म का विमोचन करने के बाद कहा कि दुनिया ने कोविड काल के दौरान भारत का स्वास्थ्य एवं वैक्सिनेशन प्रबंधन बड़े अचरज प्रसंशा के भाव से देखा था।

उन्होंने कहा कि भारत में कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान चाक-चौबंद व्यवस्था काे देखकर पूरी दुनिया चकित हुई और इस काम में भारत की सफलता और देश के सामर्थ्य की भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है । उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 में जब से कोविड वैक्सीनेशन शुरू हुआ तब से इसमें किसी तरह की बाधा नहीं आने दी गयी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर एक दिन में ढाई करोड़ से अधिक कोरोना टीके लगाकर भारत ने अपने सामर्थ्य को दुनिया हतप्रभ कर दिया। डेढ़ लाख वैक्सीन सेंटर खोलना और वहां सभी सुविधाएं सुचारु रूप से पहुंचाना मामूली बात नहीं है।
मांडविया ने कहा कि इस पुस्तक में इन सब तथ्यों और कोविड से जुड़ी तमाम जानकारियों को समाहित किया गया है। यह पुस्तक संग्रहणीय है। इसे पढ़कर नये भारत की नयी ताकत का बखूबी एहसास होता है। इसके लेखक आशीष चंदोरकर और सूरज सुधीर ने बड़ी मेहनत करके इसमें तथ्यों को संकलित किया है। दोनों लेखक बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *