गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीधी मामले के आरोपी का अवैध मकान ढहाया गया

सीधी : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में जनजाति समुदाय से आने वाले एक व्यक्ति के साथ बेहद आपत्तिजनक और अमानवीय व्यवहार के एक वायरल वीडियो के मामले के आरोपी प्रवेश शुक्ला के बहरी थाना क्षेत्र स्थित उसके अवैध मकान को आज बुलडोजर से ढहा दिया गया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार आरोपी प्रवेश शुक्ला के बहरी थाना क्षेत्र के कुबरी गांव स्थित मकान के एक तिहाई हिस्से को प्रशासन ने अवैध मानते हुए बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
जिले में जनजाति समुदाय से आने वाले एक व्यक्ति के साथ बेहद आपत्तिजनक और अमानवीय व्यवहार का कल एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कल रात्रि गिरफ्तार कर लिया और आज उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई भी की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *