कोलंबो : श्रीलंका में अक्टूबर में पर्यटन से होने वाली कमाई ने एक अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है जो पिछले वर्ष के मध्य से विदेशी मुद्रा में भारी कमी का सामना कर रही देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक आशा की किरण है। अक्टूबर माह में प्राप्त राजस्व के साथ, श्रीलंका ने 10 महीनों का संचयी आय में 1.022 अरब डॉलर रहा, जबकि 2021 में इसी अवधि के दौरान यह मात्र 158.2 करोड़ था। श्रीलंका का पर्यटन उद्योग 2018 में अपने चरम पर था और पर्यटन से इस देश को 4.8 अरब डॉलर की कमाई हुई थी लेकिन ईस्टर हमलों और उसके बाद कोविड-19 महामारी ने इसकी गति को बहुत धीमा कर दिया।
कोविड महामारी के बाद वैश्विक पर्यटन उद्योग में भारी वृद्धि देखी जा रही है। श्रीलंका को भी इससे फायदा होने वाला है क्योंकि नवंबर माह में अप्रैल के बाद पहली बार कुल पर्यटकों का आंकड़ा 52,000 तक पहुंचा है। नवंबर को मिलाकर पहले 11 महीनों में पर्यटकों की कुल संख्या 620,120 तक पहुंच चुकी है। श्रीलंका में मार्च तक के तीन महीनों में औसतन एक लाख से ज्यादा पर्यटक आए।
श्रीलंका में पर्यटन उद्योग की आय एक अरब डॉलर के पार
