भरतपुर : राजथान में भरतपुर के नगर थाना क्षेत्र में गांव तरोंडर के जंगल में एक प्रेमी युगल ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस ने सोमवार सुबह सारंगपुर गांव निवासी दोनों युवक युवति के शव कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक सारंगपुर निवासी खेमराज (24) एवं युवती मौसम गुर्जर (18) के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन दोनों के परिजन इसके खिलाफ थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रेमी युगल ने पेड पर फंदा लगाकर की आत्महत्या
