गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रेमी युगल ने टांके में कूद आत्हत्या की

बाडमेर : राजस्थान में बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र में महाबार गांव में पड़ोसी लड़के के साथ नाबालिग ने घर से करीब 80 मीटर दूर खेत में बने टांके में कूदकर सुसाइड कर लिया।
पुलिस के अनुसार करणपुरा महाबार निवासी गजाराम (22) एवं उसके पड़ोस में रहने वाली 13 साल की नाबालिग बच्ची ने दोनों कल रात्रि को घर से बाहर निकले और घर से करीब 80 मीटर दूर टांके पर पहुंचे और टांका दरवाजा तोड़कर दूर फेंक दिया और दोनों ने एक साथ टांके में कूद गए। नाबालिग बच्ची घर पर नहीं तो उसकी मां ने घर में तलाशी की और जब घर पर नहीं दिखी तो टॉर्च लेकर बच्ची के पैरों के निशान के आधार पर टांके तक पहुंची। टांके में शव तैरते हुए दिखाई दी।
इस पर मां चिल्लाई आसपास के लोगों एवं परिवार के लोग पहुंचे। दोनों के शवों को टांके से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही शवों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि युवक एवं नाबालिग के बीच काफी समय से लव अफेयर चल रहा था। एक-दूसरे की शादी नहीं होने के चलते सुसाइड किया है।
थानाधिकारी किशनसिंह के मुताबिक परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल बोर्ड से दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *