जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में नगर निगम हैरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर ने मोटरसाइकिल पर बैठकर रोशनी के पर्व दीपावली पर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का आज जायजा लिया। श्रीमती गुर्जर ने वार्ड पार्षद नीरज अग्रवाल के साथ में वार्ड संख्या 93 मे सेक्टर एक, दो एवं तीन एवं सेठी कॉलोनी निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था पर वार्ड निवासियों द्वारा सफाई व्यवस्था संतोष जताते हुए कहा कि इस बार दिवाली पर पिछली दिवाली से अच्छी सफाई व्यवस्था हुई है।
महापौर ने इस पर वार्ड संख्या 93 को आदर्श वार्ड घोषित किया। महापौर ने सभी कर्मचारियों की मेहनत एवं लगन से सफाई व्यवस्था करने पर बधाई दी और इस तरह की सभी सफाई व्यवस्था सभी वार्डों में करने का आह्वान किया। श्रीमती गुर्जर ने उपायुक्त स्वास्थ्य, जोन उपायुक्त, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के स्वास्थ्य निरीक्षक की बेहतर सफाई करने पर प्रशंसा की।
