गाड़ी खड़ी के दौरान हुये विवाद के बाद कचहरी चौराहे पर सरेआम मारा पीटा
कानपुर : कचहरी चौराहे पर एक बार फिर दबंगों की गुंडई देखने को मिली। रिवाल्वर लगाए दबंगों ने ट्रैफिक हवलदार को सड़क पर लात घूसों से बुरी तरह पीटा। बेखौफ़ दबंग होमगार्ड को बड़ी बेरहमी से मारते रहे। इस दौरान बीच बचाव करने आये ट्रैफिक सिपाही को भी इन हमलावरों ने पीट दिया। कचहरी के पैराडाइस चौराहे पर हुई इस घटना को लोग दूर से देखते रहे। किसी की भी हिम्मत बीच बचाव करने की नहीं हुई।
गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद
कानपुर पुलिस मुख्यालय के चंद कदमों की दूरी पर खाकी पीटती रही। मारपीट करने वाले दबंग घटना को अंजाम देने के बाद कचहरी के आसपास घूमते भी रहे। इस दौरान राहगीर पूरा नज़ारा दूर से देखते रहे। किसी की भी बीच में पड़ने की हिम्मत नहीं हुई। पीटने बाद ट्रैफिक होमगार्ड और सिपाही फिर से यातायात को दुरुस्त करने में लग गये।
खाकी पर हावी दिखे गुंडे
कानपुर कचहरी के आसपास इस तरह की घटनाएं आम बात हो गई हैं। मामूली से बातों पर अक्सर वक़ील विवाद करते रहते है। आज भी विवाद करने वाले वकील ही बताये जा रहे है। क्योंकि मारपीट करने वाले सभी दबंग काली पेंट और सफ़ेद शर्ट पहने नज़र आ रहे है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
दबंगों ने ट्रैफिक होमगार्ड को चौराहे पर पीटा
