गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

घर से बुलाकर युवक की हत्या, भीड़ ने किया हंगामा

नैनीताल : उत्तराखंड के रामनगर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। नाराज परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस ने मामले के जल्द खुलासे की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार हत्यारे लुटा बड़ निवासी अरविंद उर्फ पप्पी सागर स्वर्गीय छत्रपाल सागर को आज तड़के सुबह घर से बुला कर ले गये और बताया जा रहा कि कुछ दूर ले पर जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का शव अल सुबह चोरपानी मार्ग पर पड़ा मिला। परिजन तत्काल अस्पताल ले गये लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों के साथ क्षेत्र के लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। शव को कोतवाली के गेट पर रख कर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। नाराज भीड़ ने पुलिस की नाकामी के खिलाफ नारेबाजी की और हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले हुए विवाद के चलते आरोपियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पहले भी पुलिस में शिकायत की थी लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। हंगामा के चलते पुलिस के हाथ पांव फूल गये। दस दौरान पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह एवं सीओ बीएस भाकुनी भी मौके पर डटे रहे। दूसरी ओर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। मुख्य अभियुक्त अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के अनुसार मृतक के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने वाले दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनमें एक महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *