गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अंपायर को बचाने आए युवक की हत्या

कटक : ओड़िशा के चौद्वार में कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को एक क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर को हमले से बचाने आए एक युवक की हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि कटक जिले के बेरहामपुर गांव के रहने वाले सभी चारों आरोपियों ने युवक की समय हत्या कर दी, जब वह ‘नो बॉल’ के फैसले को लेकर अंपायर को हमले से बचाने आया था। कटक के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पिनाक मिश्रा ने कहा कि चारों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मिश्रा ने बताया कि दो अप्रैल को चौद्वार थाना क्षेत्र के महिसलंदा गांव में बेरहामपुर और शंकरपुर गांव के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था। मैच के दौरान अंपायर ने नो बॉल का निर्णय दिया तो चारों आरोपियों ने इस निर्णय से नाराज होकर अंपायर पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी ने अंपायर को बचाने के लिए मैदान में आए युवक के साथ मारपीट की। युवक को अत्यधिक रक्तस्राव के कारण कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने चौद्वार पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर एक आरोपी को बेरहामपुर गांव से गिरफ्तार किया और बाद में तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *