गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में जरुरतमंदों ने उठाया लाभ

चर्म रोग और बीपी – शुगर के मरीजों की संख्या रही ज्यादा

शिवम हाॅस्पिटल में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल समापन

कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप और कोटपूतली रोड़ स्थित शिवम हॉस्पीटल में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें रोगियों को निदान के साथ दवा उपचार सहित मुफ़्त सलाह दी गई।गौरवशाली भारत से बातचीत में डॉक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि कैंप में सुबह से मरीजों की भारी संख्या देखने को मिली। जिसमें ज्यादातर मरीज़ स्कीन और कान नाक गला के रोगियों की जाँच की गई।

बता दें कि, लगाए गए इस निशुल्क शिविर में, कुशल एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में रोगियों के बेहतर इलाज के लिए डॉ. दीपक शर्मा, डॉ, गोविंद शर्मा और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रुति शर्मा द्वारा रोगियों की जाँच की गई।

गौरवशाली भारत को जानकारी देते हुए कई मरीजों ने अपनी प्रतिक्रिया में शिवम् हॉस्पीटल में लगाए गए शिविर की सेवाओं से संतुष्ट नजर आए और शिविर के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही आगे भी जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए समय-समय पर शिविर लगाने का आव्हान किया।

जिसमें अधिकांश त्वचा स्कीन संबंधित रोगी रहे और कई बीपी, शुगर और अन्य बिमारियों के मरीज़ को भी देखा गया। इस अवसर पर शिविर में रोगियों को दवा और सलाह निशुल्क दी गई। शिविर के सफल आयोजन में शामिल शिवम हाॅस्पिटल स्टाॅफ़ एव सहयोगी स्वरूप स्वजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *