कोलकाता : सुजीत बोस ने गुरुवार को उन्हें केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से तलब किए जाने की मीडिया के एक वर्ग में आई खबरों को ‘बिल्कुल निराधार और असत्य’ बताया। बोस ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि निहित स्वार्थी तत्व ‘फर्जी समाचार’ प्रसारित करके उनके खिलाफ ‘दुष्प्रचार’ कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘मुझे 31 अगस्त को सुबह 11.30 बजे पेश होने के लिए सीबीआई से कोई समन नहीं मिला।’ राजनीति में अपने 40 वर्षों में, मैं छह बार नगर पालिकाओं में जन प्रतिनिधि बना और राज्य विधानसभा के लिए चार चुनाव जीते और बेदाग रिकॉर्ड के साथ समाज के सभी वर्गों के साथ अपना संपर्क बनाए रखा।’ उन्होंने दावा किया कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश ‘रैगिंग’ के बराबर है।
उन्होंने ‘बदनाम’ करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। बोस ने कहा कि अगर उन्हें ऐसा कोई समन जारी किया जाता है तो वह किसी भी एजेंसी के साथ सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा,“ लेकिन मीडिया का एक वर्ग मेरे बारे में फर्जी खबरें क्यों फैला रहा है।” मंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही कोलकाता पुलिस आयुक्त को ‘निराधार प्रचार’ की जांच करने के लिए सूचित कर दिया है कि फुटबॉल आइकन लियोनेल मेस्सी कोलकाता आएंगे और अपने क्लब श्री भूमि स्पोर्टिंग के ड्यूरा पूजा समारोह में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा, ‘यह मुझे और हमारे क्लब को बदनाम करने के लिए एक निराधार प्रचार है। मैंने जांच के लिए पुलिस आयुक्त को मामले की सूचना दी और पता लगाया कि इसके पीछे कौन लोग हैं।’
सीबीआई के तलब करने की खबर फर्जी
