गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओंकारेश्वर में तैनात गार्डो की संख्या में होगा इजाफा

भोपाल: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले स्थित पवित्र नगरी और देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर में तैनात होम गार्ड के जवानों की संख्या में वृद्धि होगी। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज खंडवा पुलिस कंट्रोल रूम में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान डॉ मिश्रा ने कहा कि ओंकारेश्वर में होम गार्ड के तैनात जवानों की संख्या में वृद्धि होगी। जिले के पुलिस हाउसिंग क्वार्टर नए बजट में शामिल होंगें। उन्होंने जिले में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि खंडवा में पुलिस बटालियन खोली जाएगी। डॉ मिश्रा आज राज्य के तीन जिलों खंडवा, खरगोन और बड़वानी के दौरे पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *