गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरकार का एकमात्र उद्देश्य राज्य का विकास

भुवनेश्वर : नवीन पटनायक ने कहा है कि उनकी सरकार का एकमात्र उद्देश्य राज्य का विकास है। पटनायक बुधवार को ओडिशा सिविल सेवा के नए अधिकारियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का एकमात्र उद्देश्य राज्य का विकास है और सरकार 5टी चार्टर के सिद्धांतों के तहत हर क्षेत्र में परिवर्तन पर काम कर रही है जो टीमवर्क, प्रौद्योगिकी, समय, पारदर्शिता और परिवर्तन है। सिविल सेवा बैच 2020 के 378 युवा अधिकारी बुधवार को राज्य के विभिन्न सिविल सेवा संवर्ग में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल मंच पर अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा, “सरकारी सेवा आम जनता और हमारे समाज के कमजोर वर्ग की सेवा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। लोगों को आपसे काफी उम्मीदें और भरोसा है। मेरी इच्छा है कि आप उन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की गई पहलों के परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में स्पष्ट परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि ओडिशा एक आदर्श कल्याणकारी राज्य है।

सरकार हर कमजोर तबके तक पहुंच रही है, उन्हें आर्थिक न्याय दे रही है, उन्हें मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है। पटनायक ने कहा कि उनका मानना है कि महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य में वास्तविक बदलाव ला सकता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऑनलाइन पेंशन अदालत और प्रोत्साहन अदालत का भी शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *