गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नेपाल से लगी सीमा खुलने से बढ़ी चहल पहल

गोरखपुर : नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नेपाल की सीमा से सटे जनपदों में एहतियातन बंद की गयी सीमा के आज खुल जाने से बाजारों चहल पहल काफी बढ़ गयी। सूत्रों ने बताया कि भारत नेपाल सीमा खोले जाने के कारण यात्रियों के साथ वाहनों का आवागमन पहले की तरह शुरू हो गया है अैर दोनो देशों के यात्रियों के आवागमन से बाजारों में रौनक लौट अयी है। एक व्यापारी नेता गोरखपुर में बताया कि सीमा सील होने के कारण सोनैली कस्बे में नेपाली ग्राहक नहीं आ रहे थे और इस कारण बाजारों की रौनक ही खत्म हो गयी थी लेकिन आज सीमा फिर से खुल जाने के बाद स्थिति सामान्य होने लगी है। गौरतलब है कि कि निकाय चुनाव की वजह से भरत-नेपाल की सीमा को दो मई की शाम से ही सील कर दिया गया था और दोनो तरफ से आवागमन बंद हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *