गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी में बढ़ाया जाये आरक्षण का प्रतिशत

लखनऊ : कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में आरक्षण संबधित फैसले को ऐतिहासिक बताते हुये उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने की मांग की है। पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं विधायक वीरन्द्र चौधरी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 76 प्रतिशत का आरक्षण करके 50 प्रतिशत के लोगों के भ्रम को भी समाप्त किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अन्य सरकारों को भी एक रास्ता दिखाने का कार्य किया है।
श्री चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मांग की कि सामाजिक न्याय का पालन करते हुए पिछड़ों के साथ न्याय किया जाये तथा जातीय जनगणना सार्वजनिक कर सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित की जाये। छत्तीसगढ़ की भांति उत्तर प्रदेश में भी आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाया जाये। एक प्रश्न के उत्तर में विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाने की बात कही साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमत्री को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *