गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अस्थि विसर्जन करने आया व्यक्ति संगम में डूबा

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा-यमुना के संगम में मध्य प्रदेश से अपने परिजनों के साथ अस्थि विसर्जन करने बुधवार को यहां पहुंचा व्यक्ति नहाते समय गहरे पानी में चला गया जिससे डूबकर उसकी मौत हो गयी। जल पुलिस प्रभारी कड़े दीन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के रायसेन तहसील वार्ड नम्बर- 9 निवासी विवेक दुबे (35) अपने परिजनों के साथ अस्थि विजर्सन करने सुबह 10 बजे के करीब यहां पहुंचा था। परिवार के अन्य सदस्य भी संगम में स्नान कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि अस्थि विसर्जन के बाद स्नान के दौरान विवेक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ में स्नान कर रहे लोगों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उसे नदी से बाहर निकाला मगर उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर अभी बढ़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *