बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली स्थित लोटस इंस्टिट्यूट के चेयरमैन को गोली मारने वाले कॉलेज के ही छात्र श्रेष्ठ सैनी और उसके साथी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल गयी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि श्रेष्ठ को फरीदपुर बीसलपुर रोड अंडर पास के नीचे से समय करीब साढे दस बजे तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए श्रेष्ठ सैनी में बताया कि उसने पड़ोसी सक्षम सैनी से तमंचा और कारतूस लिए थे। आरोपी के पास से बरामद तमंचा वहीं था जिससे उसने चेयरमैन पर हमला किया था।
उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ से मिली जानकारी के आधार पर सक्षम सैनी को भी धर दबोचा गया। तलाशी में सक्षम सैनी के पास से 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर तमंचा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर सक्षम को भी गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणो के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि लोटस इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेन्ट कॉलेज में बी फार्मा तृतीय वर्ष का छात्र श्रेष्ठ सैनी काफी ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करता था। उसको कई बार मना किया गया लेकिन नहीं माना तब उसे निलंबित कर दिया गया। इसके बाद गुस्साए श्रेष्ठ ने बीते 26 अप्रैल को कालेज के चैयरमैन अभिषेक अग्रवाल को गोली मार दी जो उनके चेहरे पर लगी थी।
कॉलेज चेयरमैन को गोली मारने वाला गिरफ्तार
