गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बदल रही है उत्तर प्रदेश की सियासी हवा – अजय राय

लखनऊ/ बिजनौर : (पीएमए) उत्तर प्रदेश कांग्रेस की तेज़ी से सुर्खिया और जनसमर्थन बटोर रही “यूपी जोड़ो यात्रा” आज प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय के नेतृत्व में चौथे दिन बिजनौर पहुंची। बिजनौर शहर से होते हुए यात्रा का समापन झालू नगर पंचायत में जन सभा को संबोधित करके बिलाई शुगर पर समाप्त हुई।

बढ़ता कुनबा
जनता का समर्थन लगातार बटोर रही इस यात्रा का असर अब राजनितिक व्यक्तियों पर भी होने लगा है। दिन की शुरुवात में सपा की पूर्व प्रदेश सचिव एवं बिजनौर की दलित नेता श्रीमति कमलेश भुईयार और उनके साथ सैकड़ो समर्थको को प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। तत्पश्चात
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के ज़िला अध्यक्ष श्री नज़ाकत कमभौर अपने सैकड़ो साथियों के कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताते हुए अजय राय के नेतृत्व को मज़बूत करने का संकल्प लिया। चौथे दिन की यात्रा की शुरुवात के पहले प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने पूर्व प्रधान मंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी के जयंती के अवसर पर शहर के नुमाइश चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व एमएलसी स्व० नसीब पठान की मजार पर श्रद्धा सुमन और कश्मीर में शहीद जवानों को श्रृद्धांजलि अर्पित करके आर एक पैलेस से आज की यात्रा की शुरुवात हुई।

बिजनौर ने किया ज़ोरदार स्वागत
यात्रा लेकर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जब बिजनौर की सड़को पर उतरे तो ऐसा प्रतीत हुआ जैसे पुरा शहर स्वागत के लिए आया हो। शक्ति चौक, सिविल लाइन, सदर बाजार, मेरठ की चुंगी, चांदपुर की चुंगी से होते हुए यात्रा जानी चौक पहुंची जहां रामलीला मैदान में गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यापन किया गया। इसके बाद झालू रोड स्थित श्री महाशक्ति कालिका मंदिर में काली माता का पूजन दर्शन कर यात्रा का समापन झालू नगर पंचायत में जनसभा को संबोधित कर बिलाई शुगर मिल पर हुआ। हजारों की संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे इतिहास की नई इबारत लिखने के संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, सत्यनारायण पटेल, नीलांशु चतुर्वेदी, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, पूर्व सासंद कमल किशोर कमाडों, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा, चेयरमैन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शाहनवाज आलम, प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह, महासचिव विवेकानंद पाठक, प्रवक्ता डा. राहुल राजभर, पुनीत पाठक, सचिन रावत, अभिमन्यु त्यागी, राजकुमार मौर्य, देवेन्द्र निषाद-देवेन्द्र कश्यप (फिशरमैन कांग्रेस),जैनेंद्र पांडेय, फिरोज़ खान, विजय पाण्डेय, जिलाध्यक्ष सेरबाज पठान सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होगी ये यात्रा – अजय राय
जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी ने कहा की इतिहास गवाह है की जब-जब कोई यात्रा जनमानस से जुड़े सरोकार और मुश्किलों की आवाज बनते हुए आगे बढ़ा है तो वह बड़े राजनीतिक परिवर्तन का वाहक बना है। उत्तर प्रदेश पिछले कई सालों के भाजपा राज से त्रस्त हो चुका है और ये यात्रा अब राजनैतिक माहौल बदल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *