गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

थाने की छत से कूद कर बंदी फरार

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई थाने की छत से कूदकर एक बंदी फरार हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने मंगलवार को बताया कि औराई इलाके के उपरौठ में वाहन चेकिंग के दौरान भुल्लन बिंद (22) को दो किलो 30 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। पहरा पर महिला आरक्षी करिश्मा तैनात थी।
खाना खाने के बाद आरोपी भुल्लन बिंद ने शौच जाने की इच्छा जाहिर की। शौचालय जाने के बहाने सीढ़ी से होते हुए थाने के छत पर चढ़ गया और थाने के पीछे कूदकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *