गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पर्ल ग्रुप की सम्पत्तियां बेचने की प्रक्रिया शुरू

चंडीगढ़ : भगवंत मान ने आज कहा कि सरकार ने पर्ल ग्रुप की सम्पत्तियों को ज़ब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसे बेचकर लोगों को मुआवज़ा दिया जा सके। मान ने कहा कि राज्य सरकार लोगों से लूटे गए एक-एक पैसे की वसूली करेगी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों में पर्ल ग्रुप की सम्पत्तियों की पहचान कर उन्हें कब्जे में लेने के लिए कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकार्ड में रैड्ड ऐंटरियां की गई हैं जिससे कोई भी इस जायदाद को बेच या खरीद न सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ग्रुप ने पंजाब के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है जिसके लिए ग्रुप को हर हाल में जवाबदेह बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता को यकीनी बनाने के लिए ज़मीनी स्तर पर माल रिकार्ड की पहले ही जांच की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव और डी. जी. पी. को इस काम को निर्विघ्न और समयबद्ध ढंग के साथ पूरा करने के लिए समूची प्रक्रिया की निजी तौर पर निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह जायदादें बेची जायेगी और लोगों का एक-एक पैसा लौटाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *