गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने के आरोपी की संपत्ति कुर्क

अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गौकशी कर प्रतिबंधित मांस की तस्करी से अर्जित गैंगस्टर की 13 लाख रुपए की अवैध संपत्ति कुर्क की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि गौकशी के जरिए प्रतिबंधित मांस के तस्कर, गैंगस्टर की अवैध तरीके से अर्जित लगभग 12 लाख 84 हजार की अचल संपत्ति कुर्क की गई।

प्रतिबन्धित गौवंशीय पशुओं की तस्करी करने का आरोपी अवैध मांस के कारोबार में संलिप्त रहा है। प्रतिबंधित मांस का उसका अवैध कारोबार दूर दूर तक फैला हुआ था। तहसीलदार,मंडी धनौरा पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अभियुक्त राशिद के विरूद्ध गैगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध संपत्ति कुर्क कर जब्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *