गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिशन समरथ के नतीजे उत्साहजनक

चंडीगढ़ : हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार कहा कि मिशन समरथ के नतीजे बहुत उत्साहजनक रहे हैं। बैंस ने सोमवार को यहाँ महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक ऐडमिनस्ट्रेशन के हॉल में आयोजित मिशन समरथ सम्बन्धी कार्यशाला पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की भर्ती से लेकर स्कूलों की चार दीवारी, सफ़ाई का प्रबंध, फर्नीचर आदि का प्रबंध किया गया है, जिससे स्कूलों का माहौल बदला है, वहीं साथ ही विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से स्कूलों में अच्छे बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के 19,000 स्कूलों में से 18,000 स्कूलों में कोई न कोई काम चल रहा है, किसी स्कूल में चार-दीवारी हो रही है, कहीं नए कमरे बनाए जा रहे हैं या फिर लैब्स को अपग्रेड किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रथम गैर-सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) रुकमणी बैनर्जी ने कहा कि हमारा एनजीओ पिछले 18 साल से पंजाब में काम कर रहा है। हमें इस समय के दौरान कई बहुत ख़ास तजुर्बे हुए हैं, जिनको हमने पूरे देश में लागू किया।
उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने स्कूली विद्यार्थियों के अनिवार्य विषयों और गणित में विद्यार्थियों की पढ़ने-लिखने की कमज़ोरी को गंभीरता से लेते हुए इस दिशा में कार्य किया, जिसके आज सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *