गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

व्यापारियों से ठगी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर की केलाखेड़ा पुलिस ने व्यापारियों से सामान की ठगी करने वाले उत्तर प्रदेश के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। ऊधमसिंह नगर पुलिस के अनुसार आरोपी जगदीश गुप्ता निवासी शारदा कालोनी थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, उप्र व्यापारियों से लाखों रूपये का सामान लेकर धोखाधड़ी किया करता था तथा फरार हो जाता था। आरोपी पिछले दो साल से उप्र में ठिकाना बदल कर रह रहा था।
आरोपी के खिलाफ थाना केलाखेड़ा में धारा 406, 420, 504 व 506 के तहत अभियोग पंजीकृृत है। साथ ही उप्र के बिलासपुर में भी धोखाधड़ी के आरोप में अभियोग पंजीकृत हैं। उधमसिंह नगर पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ दस हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टीएस मंजूनाथ की ओर से विशेष अभियान समूह (एसओजी) के प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र साह की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। केलाखेड़ा पुलिस व एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर आरोपी को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *