गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एमेजॉन पर 22 जुलाई से द ब्यूटी सेल का दूसरा संस्करण

नई दिल्ली : ऑनलाइन मार्केटप्लेस एमेज़ॉन डॉटइन पर 22 से 26 जुलाई तक ‘द ब्यूटी सेल’ के दूसरे संस्करण की घोषणा की गयी है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ‘द ब्यूटी सेल’ लॉरियाल प्रोफेशनल और बायोटीक के साथ गठबंधन में मेबेलीन द्वारा पॉवर्ड होगी। शॉपिंग के इस महोत्सव में 250 से ज्यादा अग्रणी ब्रांड के मेकअप, स्किनकेयर और लग्ज़री ब्यूटी ब्रांड 8,000 से ज्यादा डील लेकर आ रहे हैं।
इस सेल में ग्राहकों के पसंदीदा ब्रांड्स जैसे मेबेलीन, सुगर कॉस्मेटिक्स, बायोटीक, लॉरियाल प्रोफेशनल, आरएएस लग्ज़री ऑयल्स एंड मिनिमलिस्ट के साथ अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड जैसे बाथ एंड बॉडी वर्क्स, कॉसआरएक्स, द बॉडी शॉप, फॉरेस्ट एसेंशियल्स, कामा आयुर्वेदा, ल’ऑक्सीटेन, लेनीज़, ह्यूगो बॉस एवं वर्सेस आदि उपलब्ध होंगे। इस बार एमेजॉन ने ग्लोबल ब्यूटी स्टोर लेकर आया है जो इस साल मई में लॉन्च किया गया था। यहाँ पर ग्राहकों को दुनिया के हर कोने के आधुनिक फॉर्मुलेशंस के उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *