गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बालिका से अश्लीलता के आरोप में आरक्षी गिरफ्तार

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के कटरा कोतवाली थानाक्षेत्र में आठ साल की बालिका के साथ अश्लील हरकत के एक मामले में एक आरक्षी को गिरफ्तार किया गया है। घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक श्री कांत प्रजापति ने बताया कि रविवार की रात में एक महिला ने कटरा कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उसने आठ साल की पुत्री के साथ पीएसी 39बटालियन में तैनात आरक्षी सुधीर कुमार राम ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि आरक्षी सुधीर कुमार पारिवारिक मित्र हैं और उसका घर पर आना जाना रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरक्षी सरायमीर आजमगढ़ जिले का रहने वाला है।उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर गिरफ्तार किया गया है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *