गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चाचा-भतीजे के बीच फिर चल रही खटास, शिवपाल का खास जा रहे कांग्रेस में

लखनऊ । इस समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल के बीच फिर मनमुटाव के संकेत मिलने लगे हैं। इसी कारण शिवपाल इस समय अपने लोगों को दूसरी पार्टियों में जाने से रोक नहीं रहे। यही कारण है कि शिवपाल का खास, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और इलाहाबाद विवि के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव एक हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में जाने की तैयारी कर चुके हैं।

दिनेश यादव तीन अक्टूबर को कांग्रेस का दामन थामेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गयी है। पूरे प्रदेश से असंतुष्ट सपा कार्यकर्ता दिनेश यादव के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे और उन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेस दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शिवपाल यादव ने इसके लिए आशीर्वाद भी दे दिया है।
इस संबंध में दिनेश यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी का समाजवाद ही खत्म हो गया है। इस कारण समाजवादी पार्टी के साथ रहना अब उपयुक्त नहीं समझा और कांग्रेस में जा रहा हूं। हकीकत में समाजवाद है तो कांग्रेस में है, जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भी वोट डालकर चुना जाता है। वह भी एक दलित समाज के मल्लिकार्जुन खड़गे ने कमान संभाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *