गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राज्य सरकार सभी वर्गो के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है

अलवर : राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा कारागार मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गाे के उत्थान एवं उनकें कल्याण के लिए प्रतिबद्वता से कार्य कर रही है। श्री जूली आज यहां प्रताप ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय ‘‘ट्रांसजेण्डर उत्सव‘‘ का दीप प्रज्जवल कर शुभारम्भ करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ट्रांसजेण्डर समुदाय की सामाजिक सुरक्षा के लिए ट्रांसजेण्डर उत्थान कोष का गठन किया है जिसमें 10 करोड रूपयें का प्रावधान कर ट्रांसजेण्डर्स समुदाय को इससे बडी राहत मिल रही है। देश में राजस्थान संभवतया पहला राज्य है जिसमें इस प्रकार की योजना लागु हुई है।
उन्होंने कहा कि राज्य में­ अब ट्रांसजेण्डर्स­ के लिए शिक्षा, छात्रवृत्ति के साथ साथ स्वरोजगार की योजना सरकार ने लागू की है। राज्य में­ ट्रांसजेण्डर्स को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जाएगी, ट्रांसजेण्डर्स को लिंग परिवर्तन सर्जरी एवं अन्य चिकित्सा सुविधा के लिए चिरंजीवी योजना से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेण्डर्स के कल्याण हेतु राज्य सरकार अपनी प्रतिबद्वता से कार्य कर रही है।
कार्यशाला में आए सुझावों को अम्ल में लाया जाएगा। मंत्री श्री जूली ने 13 ट्रांसजेण्डर्स को प्रतिकातमक रूप से ट्रांसजेण्डर्स आईडी भेट की। साथ ही समारोह में विभिन्न स्थानों से आए हुए ट्रांसजेण्डर्स को सक्षम अलवर अभियान का मोमेंटो भेट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने ट्रांसजेण्डर्स की मांग पर अगला ट्रांसजेण्डर्स उत्सव कोटा में मनाने की घोषणा की है। ट्रांसजेण्डर्स वेलफेयर बोर्ड की मेम्बर पुष्पा माई ने ट्रांसजेण्डर उत्सव के अवसर पर मंत्री श्री जूली स्वागत करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाऐं दी और कहा है कि सरकार की योजनाओं से समाज को संबल मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *